किसी देश की बागडोर युवा शक्ति के हाथ में ही होती है| युवा संस्कारवान हों इसके लिए शेष गुणो की नींव उनमे बालपन से ही मज़बूत करनी चाहिए| हमारे विद्यालय ऋषभ एकेडेमी में न केवल शिक्षा बल्कि संस्कारो का भी रोपण विद्यार्थियों में किया जाता है जिससे वे न केवल स्वयं का उत्थान करे अपितु कल के श्रेष्ठ भारत के स्वप्न को भी साकार कर सकें| विद्यालय में शिक्षण गतिविधियों के अन्तर्गत जहाँ पठन-पाठन का ध्यान रखा जाता है वहीं विद्यार्थियों के चहुँमुखी विकास की ओर भी शिक्षक विशेष रूप से प्रयासरत रहते है| विद्यार्थी भी विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में पारंगत होने के लिए अथक परिश्रम करते है| विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण ऐसा है कि यहाँ के विद्यार्थी भविष्य में अपनी योग्यता का पूर्ण विकास कर पाएंगे और अपने माता-पिता, शहर, देश का नाम रौशन करेंगे|
हमने विद्यालय में बालक एवं बालिकाओ के लिए अलग अलग विभाग की स्थापना की है| मुख्य रूप से हमारा विद्यालय बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित कर समाज में स्त्री सशक्तिकरण के प्रति भी पूर्ण रूप से सचेत है|
चाहे शैक्षिक गतिविधियाँ हो या सांस्कृतिक सभी क्षेत्रों में विद्यार्थियों ने अपने अथक प्रयासों एवं परिश्रम से अपनी उपलब्धियो का परचम लहराया है| मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी वर्तमान में ही नही बल्कि भविष्य में भी अपनी योग्यता के दम पर स्थापित होंगे और विद्यालय का नाम रौशन करेंगे|
इस वर्ष (2018) से विद्यालय को पूर्ण रूप से डिजिटल रूप दिया है | आधुनिक शिक्षण पद्धत्ति की ओर कदम बढ़ाते हुए समेत क्लास का प्रारम्भ किया गया है | कमरों में सी. सी. टी. वी. कैमरों की व्यवस्था की गयी है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग योजना की व्यवस्था की गई है। R.O के निष्कासित असुद्ध जल का खाद निर्माण में सदुपयोग करने की व्यवस्था की गई है। मवाना में ऋषव एकेडमी की नई शाखा प्रारम्भ की गई है। शिक्षकों विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगाई गई है।
किसी भी संस्था का सफलतापूर्वक संचालन एक अकेले व्यक्ति द्वारा संभव नही है| संस्था की नींव रखने से लेकर आगे बढ़ाने तक विभिन्न व्यक्तियों का सहयोग हमे मिला| हम उन सबके आभारी है|
शुभकामनाओ सहित
रंजीतजैन
(सचिव)
Login
Quick Links
Quick Contact
215 A, West End Road, Mandir Marg, Meerut Cantt, U.P. India.
0121-2646160, 0121-2652993
rishabh.academy1992@gmail.com